गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमाचल प्रदेश विस. का शीतकालीन सत्र मंगलवार से

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का चौथा और पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार से यहां तपोवन में पूर्वाह्न 11 बजे शुरू होगा जिसमें कुल पांच बैठकें होंगी। वहीं सत्र के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष ने सदन के अंदर अपनाई जाने वाली रणनीति को आज अंतिम रूप दिया। दोनों पक्ष ही सत्र के दौरान एक दूसरे को घेरने का प्रयास करेंगे। सत्ता पक्ष जहां सरकार की एक साल की उपलब्धियों को सदन में रखने का प्रयास करेगा वहीं विपक्ष ने राज्य सरकार को उसकी गारंटियों पर घेरने की रणनीति बनाई है। विपक्ष का दावा कि कांग्रेस जनता से कथित तौर पर झूठे वादे कर सत्ता में आई थी लेकिन वे अपने वादे पूरे करने के पूरी तरह से विफल रही है।
प्रदेश में 19 से 23 दिसम्बर तक चलने वाले इस सत्र में कुल 471 सवाल पूछे जाएंगे। जिनमें से 348 तारांकित और 123 अतारांकित हैं। इनमें तारांकित सवालों में से 286 यानी 82 प्रतिशत के ज्यादा सवाल विधानसभा सचिवालय को ऑनलाइन प्राप्त हुये हैं। शेष 62 सवाल ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त हुये हैं। इसी तरह अतारांकित में करीब 89 प्रतिशत सवाल ऑनलाइन और 14 ऑफलाइन प्राप्त हुये हैं। 21 दिसम्बर, गुरुवार का दिन गैरसरकारी सदस्य कार्य दिवस निर्धारित किया गया है। 23 दिसम्बर, शनिवार के दिन भी सत्र आयोजित किया जाएगा।
राज्य के कई संगठनों ने भी अपनी मांगों को लेकर विधानसभा का घेराव और प्रदर्शन करने की घोषणा की है। सत्र के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं। यहां पर चप्पे चप्पे पर 1200 पुलिस जवान तैनात रहेंगे। सदन की कार्यवाही देखने के लिए स्कूली विद्यार्थियों के भी आने का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *