गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमाचल : ऊंची चोटियों पर हिमपात, तापमान गिरा

शिमला : हिमाचल में लंबे समय बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से देवभूमि में तापमान गिर गया है। इसके साथ ही मनाली प्रशासन ने रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है। रोहतांग जाने के लिए ऑनलाइन परमिट बनाने की साइट भी सोमवार को बंद रही।
प्रदेश में ‘येलो अलर्ट’ के बीच कुल्लू और लाहौल के रोहतांग दर्रा, कुंजम, बारालाचा, शिंकुला दर्रा, जिंगजिंगबार सहित सीबी रेंज की चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। सरी ओर मनाली-लेह मार्ग पर अटल टनल रोहतांग में भी बर्फ के फाहे गिरे। राजधानी शिमला समेत पूरे प्रदेश में दिनभर बादल छाए रहे। इससे शीतलहर भी बढ़ गई है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में छह डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक दिसंबर तक प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मंगलवार से मैदानी जिलों में मौसम साफ रहने के आसार हैं। आगामी दो दिसंबर से राज्य के सभी भागों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
मनाली के पुलिस उपाधीक्षक केडी शर्मा ने बताया कि रोहतांग पर्यटकों के लिए बंद रहा। पर्यटक सोमवार को गुलाबा से आगे नहीं भेजे गए। पर्यटक मनाली और ऊपरी रिहायशी इलाकों में बर्फबारी में आस में होटलों में ठहरे हुए हैं। खराब मौसम को देखते हुए कुल्लू प्रशासन ने आम लोगों के साथ पर्यटकों को अटल टनल और जलोड़ी दर्रा की तरफ मौसम भांपकर ही आवाजाही करने को कहा है। प्रदेश के किसान-बागवान लंबे समय से बारिश के इंतजार में है। गेहूं की फसल बीजने और बीजी फसल के बारिश फायदेमंद होगी।
मौसम विभाग के शिमला में न्यूनतम तापमान 7.8, सुंदरनगर 8.5, भुंतर 8.2, कल्पा 3.4, धर्मशाला 9.2, ऊना 9.8, नाहन 13.8, पालमपुर 9.0, सोलन 9.0, मनाली 6.9, कांगड़ा 10.6, मंडी 8.3, चंबा 10.0, डलहौजी 8.6, जुब्बड़हट्टी 11.9, कुफरी 7.2, कुकुमसेरी 0.7, नारकंडा 5.6, रिकांगपिओ 6.5, धौलाकुआं 12.8, समधो 2.1, पांवटा साहिब 14.0, सराहन 8.0 और देहरागोपीपुर में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डलहौजी में अधिकतम तापमान 13.7, चंबा 19.9, ऊना 21.2, नाहन 21.4, मनाली 19.2, कुकुमसेरी 10.2, केलांग 7.9, धर्मशाला 20.0, कांगड़ा 21.7, सेऊबाग 14.0, सुंदरनगर 19.1, बरठीं 20.5, कल्पा 10.8, बरठीं 20.5, नारकंडा 9.3, रिकांगपिओ 15.3, शिमला 13.6, कुफरी 9.0, जुब्बड़हट्टी 17.2 और सोलन में 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *