गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमाचल: नये मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार बने सुनील शर्मा

हमीरपुर : श्री सुनील शर्मा (बिट्टू) को हिमाचल प्रदेश के नये मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का राजनीतिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। नए मुख्यमंत्री की ओर से की गई यह पहली नियुक्ति है। श्री सुक्खू के करीबी दोस्त श्री बिट्टू भी हमीरपुर सीट से टिकट की दौड़ में थे, लेकिन किसी वजह से उन्हें टिकट नहीं मिल सका। नई नियुक्ति से उन्हें हालांकि, कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिल गया है।
श्री शर्मा ने अपने करियर में हमीरपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस महासचिव के रूप में कार्य किया था।बिट्टू सुक्खू के वफादारों में सबसे प्रमुख शख्सियत है।चुनाव के दौरान भी बिट्टू सुक्खू के लिए सबसे अहम रहा है। वे पार्टी के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। श्री बिट्टू पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान नियामक आयोग के सदस्य भी थे। इस मुकाम पर पहुंचना अपने आप में बहुत बड़ी बात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *