गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिमाचल: एसएचओ समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड

शिमला : सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन में थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को जाम छलकाना महंगा साबित हुआ। मौके पर मौजूद पुलिस अधीक्षक डा. आकृति सिंह ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। बताया जाता है कि हमीरपुर में आधी रात को थाना प्रभारी समेत कुछ पुलिसकर्मी जाम छलका रहे थे। सोचा होगा इस समय कोई देखने वाला नहीं। लेकिन वह इस बात से बेखबर थे कि एसपी साहब भी मौके पर पहुंच सकती है। मामला हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र का है।
ऑफिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को एसपी डॉ. आकृति शर्मा नादौन पुलिस थाना के औचक निरीक्षण पर पहुंची। इस दौरान नादौन के एसएचओ योगराज चंदेल समेत एएसआई बेसरी राम और हेड कांस्टेबल सतिंद्र कुमार नशे में धुत्त पाए गए। एसपी ने मौके पर ही पुलिसकर्मियों का मेडिकल करवाया। जिसके बाद तुरंत प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया। सस्पेंड किए गए पुलिसकर्मियों में नादौन एसएचओ (थाना प्रभारी) भी शामिल हैं। एसपी डॉ. शर्मा ने बताया कि जल्द ही नादौन पुलिस थाना में नए एसएचओ की तैनाती की जाएगी। गौरतलब है कि नादौन थाना लगातार चर्चा में रहा है। इससे पहले भी एक अन्य एसएचओ यहां रिश्वत और एनडीपीएस केस में सस्पेंड हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *