मेरठ : मेरठ में कचहरी के पास बने हिंदुस्तान पेट्रोल पंप को नगर निगम की टीम ने सील कर दिया है। पंप की लीज खत्म होने पर निगम ने यह एक्शन लिया है। मंगलवार को नगर निगम की टीम ने कचहरी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप को 18 लाख का किराया बकाया न देने पर सीज करने पहुंची। इस दौरान नगर निगम अधिकारियों वह पेट्रोल पंप कर्मचारियों की तीखी नोकझोंक हुई।
नगर निगम की टीम संपत्ति अधिकारी पुष्पेंद्र राज गौतम के साथ कचहरी स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप पर पहुंची। इसका संचालन बेनी प्रसाद द्वारा किया जा रहा है। नगर निगम के संपत्ति अधिकारी डॉक्टर पुष्प राज गौतम ने बताया कि पेट्रोल पंप को लीज पर दिया गया था जिसकी लीज 2000 में समाप्त हो गई उसके बाद से लगातार लीज का रिन्यूअल कराने के लिए फर्म के संचालक को नोटिस जारी किए गए।
पेट्रोल पंप पर 18 लाख रुपयों का बकाया चल रहा था जिसके तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान पंप के मैनेजर सतीश शर्मा ने निगम के अधिकारियों से बकाया किराया जमा करने की गुहार लगाई लेकिन निगम के अधिकारियों ने उनकी एक न सुनी।
सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह ने बताया इस पेट्रोल पंप की लीज वर्ष 2000 में समाप्त हो गई थी। इसके बावजूद इस पेट्रोल पंप का संचालन अवैध तरीके से हो रहा था। नगर आयुक्त के निर्देश पर पेट्रोल पंप को प्रवर्तन दल के माध्यम से सील कर दिया गया। यह जमीन अब नगर निगम की है और इस तरह नगर निगम ने पेट्रोल पंप को सील कर जमीन पर कब्जा ले लिया।
मेरठ में हिंदुस्तान पेट्रोल पंप सील
