उदयपुर : वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक ने ऊर्जा संरक्षण दिवस पर अपने परिचालन में लगातार तीसरे वर्ष आज नो व्हीकल डे मनाया। कंपनी के सभी कर्मचारी और व्यावसायिक साझेदार सार्वजनिक परिवहन, इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग, साइकिल या पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे। ऊर्जा की खपत को अनुकूलित करने और कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए ऑटोमोबाइल प्रदूषण को कम करने के बारे में जागरूकता इसका बड़ा उद्देश्य था। नो व्हीकल डे के दौरान जिंक परिवार ने बिजली उपकरणों का सदउपयोग, ऊर्जा प्रबंधन पर प्रशिक्षण सत्र, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, साइकिल रैली जैसी विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर इसमें सक्रिय भूमिका निभायी। इन गतिविधियों में सभी ने उत्साह से भागीदारी की, उन्हें पर्यावरण-योद्धा बनने के लिए प्रेरित किया।
