गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

‘हिंग्लिश’ ने बढ़ायी एलेक्सा की लोकप्रियता

लखनऊ : ‘हिंग्लिश’ यानी अंग्रेजी और हिन्दी के मिश्रण की वाकशैली की समझ ने ‘एलेक्सा’ की लोकप्रियता में देश में इजाफा किया है। अमेजन का दावा है कि देश में हर दूसरा यूजर अपने इको स्मार्ट स्पीकर पर मल्टीलिंगुअल मोड का उपयोग करके हिन्दी, अंग्रेजी और हिंग्लिश के बीच आसानी से स्विच कर ‘एलेक्सा’ से बात कर पा रहा है। इससे यूज़र्स को बार बार अपने एलेक्सा की भाषा की सेटिंग बदलने की ज़रुरत नहीं पड़ती है। पिछले साल इस विकल्प के लिए ग्राहकों की पसंद में 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
एलेक्सा अमेजन के कंट्री मैनेजर दिलीप आर.एस. ने कहा, “ ऑटोमैटिक स्पीच रिकग्निशन (एएसआर) और नेचुरल लैंग्वेज अंडरस्टेडिंग (एनएलयू) पर काम करने वाली टीमें लगातार इन्नोवेट करती हैं और यह सुनिश्चित करने के लिए पहल करती है कि एलेक्सा हिन्दी या अंग्रेजी की मिश्रित भाषा में किए गए अनुरोधों को आसानी से समझ सके। हम एलेक्सा को स्मार्ट बनाना जारी रखेंगे और इसे देश में ग्राहकों के लिए अधिक उपयोगी और अधिक प्रासंगिक बनाने की कोशिश करेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *