गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गरीबों की सेवा करना उनका ध्येय

जयपुर/रायपुर : अशोक गहलोत ने उनका ध्येय गरीबों की सेवा करना बताते हुए कहा है कि उन्होंने गरीबों, दलितों, पिछड़ों एवं प्रदेशवासियों की सेवा की है और सोशल सिक्योरिटी की अपनी प्रतिबद्धता के अनुसार काम किया है। गहलोत रविवार को रायपुर में कांग्रेस अधिवेशन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वह तीन बार मुख्यमंत्री बने है और एक-एक पल अपने जिंदगी के गरीबों, दलितों, पिछड़ों एवं प्रदेशवासियों की सेवा में लगाया है और गरीबों की सेवा करना उनके दिल में है।
उन्होंने सोशल सिक्योरिटी की बहुत जरूरत बताते हुए कहा ” मेरी जो प्रतिबद्धता है सोशल सिक्योरिटी के प्रति, मैं उसके अनुसार काम कर रहा हूं।” उन्होंने देश के हालात पर चिंता जताई और अमीर और गरीब की खाई, महंगाई और बेरोजगारी को बड़े मुद्दे बताते हुए कहा कि भाई-चारा, प्रेम मोहब्बत बढ़े और महंगाई और बेरोजगारी के ये बड़े मुद्दे हैं जिन पर ध्यान हो। उन्होंने कहा कि हमारे सामने जो चुनौती है, उसका मुकाबला करने में कमी नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास साक्षी रहा है कि कांग्रेस का हर महाधिवेशन हमेशा ही देश के लिए एक नया सवेरा लेकर आया है। रायपुर का यह अधिवेशन भी इस रूप में पूरी तरह से सच साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *