गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिसार भीषण गर्मी का दौर जारी

हिसार : हरियाणा में हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में भीषण गर्मी का दौर जारी है। लोग लू के थपेड़ों से परेशान हैं। शनिवार को हिसार का अधिकतम तापमान 45.0 डिग्री दर्ज किया गया है, जोकि सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 30.0 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा है।
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 19 जून तक तापमान 45 डिग्री तक रहने के आसार हैं, जिससे लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। हालांकि 20 जून को जिले में बारिश और बादलवाई के आसार हैं। इससे अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है। वहीं सिरसा में शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ फतेहाबाद का अधिकतम तापमान 44.7 व न्यूनतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अभी 19 जून तक भीषण गर्मी से राहत के आसार नहीं है। अभी प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का दौर जारी रहेगा। शनिवार को भी एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय हुआ, लेकिन इसका कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस दौरान तेज गति से लू चली। 18 जून की रात को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से 19 जून से प्री मानसून गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *