नई दिल्ली : राज्यसभा में मंगलवार को पहली ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला जब सदन में चर्चा के दौरान कुछ देर के लिए सभापति , वक्ता और टेबल स्टाफ सभी महिलाएं थीं। राष्ट्रीय परिचर्या एवं प्रसूति विद्या आयोग विधेयक 2023 और राष्ट्रीय दंत चिकित्सा आयोग विधेयक 2023 पर चर्चा के दौरान सभापति के आसन पर भारतीय जनता पार्टी की एस. फांगनोन कोन्याक पीठासीन थी। बीजू जनता दल की ममता मोहंता विधेयक पर अपने विचार रख रही थी।
इसी समय सदन की कार्यालय टेबल पर अधिकारी बैठे थे, जिनमें सभी महिलाएं थीं। उसी समय मछली पालन, पशुपालन एवं डेयरी उद्योग मंत्री परसोत्तम रुपाला ने इस ऐतिहासिक क्षण का उल्लेख किया। श्रीमती कोन्याक ने मुस्कुराते हुए उनका आभार व्यक्त किया। कोन्याक नागालैंड की पहली महिला हैं जो राज्यसभा में उप सभापति पैनल में शामिल की गयी हैं।
राज्यसभा में नारी शक्ति का बना इतिहास
