गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर बदमाशों की धरपकड, 408 गिरफ्तार

उदयपुर : राजस्थान के उदयपुर जिले में पुलिस ने दूसरे दिन भी आज हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधियों की धरपकड़ के अंतर्गत 408 बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के अंतर्गत सोमवार को एएसपी ग्रामीण मुकेश सांखला और एएसपी मुख्यालय रोशन पटेल के नेतृत्व में 36 ग्रामीण थानों से 260 टीम बनाई गई।
इन टीमों में 8 सीओ और ग्रामीण थानों के समस्त एसएचओ सहित करीब 800 पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। उदयपुर ग्रामीण के सभी थाना क्षेत्रों में सोमवार अल सुबह से इन बदमाशों के खिलाफ धरपकड़ कार्रवाई की गई। जिसमें कुल 408 हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
उदयपुर पुलिस द्वारा सोमवार को की गई इस धरपकड़ कार्रवाई में 40 वांछित अपराधियों, 67 हिस्ट्रीशीटर, 43 संपत्ति संबंधी अपराधियों, 6 गिरफ्तारी वारंटी, 18 प्रकरण में गिरफ्तार अभियुक्त, 160 को 151 सीआरपीसी एवं 58 अभियुक्तों को 110 सीआरपीसी तथा 16 अभियुक्तों को 207 एमवी एक्ट में गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *