बागपत : उत्तर प्रदेश में बागपत के दोघट थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। पुलिस उपाधीक्षक सवीरत्न गौतम ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि दोघट थाना क्षेत्र के गांगनौली गांव के जंगल में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो वहाँ पर मिले शव की शिनाख्त कुख्यात बदमाश प्रमोद राठी गिरोह का सदस्य रह चुके व हिस्ट्रीशीटर पंकज राठी उर्फ गोटा (40) पुत्र किरणपाल सिंह निवासी गांगनौली के रूप में हुई। मृतक अविवाहित था।
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि मृतक के विरुद्ध दोघट समेत विभिन्न थानों में करीब 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मृतक के भाई नीरज ने तीन लोगों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच के बाद विधिक कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बागपत में हिस्ट्रीशीटर की हत्या
