गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बागपत में हिस्ट्रीशीटर की हत्या

बागपत : उत्तर प्रदेश में बागपत के चांदीनगर क्षेत्र के ढिकौली गांव में हिस्ट्रीशीटर एवं शराब माफिया प्रवीण ढाका उर्फ बब्बू की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई।
अपर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस उपाधीक्षक प्रीता सिंह ने बताया कि ढिकौली गांव में सोमवार की देर रात में प्रवीण उर्फ बब्बू की हत्या कर दी गई। वह चांदीनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर तथा शराब माफ़िया था। रात करीब 11 बजे पूर्व प्रधान जयकुमार के मकान पर बब्बू व ज्ञानेंद्र ढाका तथा कुछ अन्य लोग खाना खा रहे थे। इसी दौरान उनके बीच कुछ कहासुनी हो गई।
इस पर कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रवीण पर पहले बलकटी से प्रहार किया और फिर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। प्रवीण को कई गोलियां लगीं। इसके बाद ज्ञानेंद्र ढाका अपने साथियों के साथ हथियार लहराते हुए फरार हो गया। हमलावरों ने 50 से अधिक राउंड फायरिंग की। अफरा-तफरी के बीच लोग घरों में दुबक गए। कोई पुलिस को सूचना देने की हिम्मत भी नहीं जुटा सका।
उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया है कि प्रवीण उर्फ बब्बू की हत्या हिस्ट्रीशीटर ज्ञानेंद्र ढाका ने की है। ये दोनों खाना खा रहे थे। इसी दौरान विवाद होने पर घटना को अंजाम दिया गया। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुरानी रंजिश भी देखी जा रही है।
पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि मृतक पर गुंडाएक्ट समेत अन्य धाराओं के करीब 30 मुकदमे दर्ज थे। फरवरी 2023 में उसका मकान कुर्क किया गया था। दो वर्ष पूर्व उस पर 25 हजार का इनाम घोषित हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *