गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पुणे में होर्डिंग गिरने से छह लोगों की मौत : 2 घायल

आंधी-बारिश के चलते हादसा हुआ
पुणे । पुणे में आंधी-बारिश से बचने के लिए कुछ लोग एक दुकान के पास खड़े थे। दुकान के पास में ही एक लोहे की होर्डिंग लगी थी। आंधी के चलते होर्डिंग दुकान पर गिर गई। पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ शहर के रावत किवले इलाके में सोमवार को लोहे की होर्डिंग गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में चार महिलाएं हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव काम शुरू किया। घटना शाम 6:30 बजे की बताई जा रही है। रावत किवले इलाके में कात्रज देहू रोड सर्विस रोड पर आंधी और बारिश से बचने के लिए कुछ लोग एक दुकान के पास खड़े थे। दुकान के पास में ही एक लोहे की होर्डिंग लगी थी। आंधी के चलते होर्डिंग दुकान पर गिर गई, जिससे 8 लोग होर्डिंग के नीचे दब गए थे।
आंधी से कई इलाकों में होर्डिंग गिरने की खबरें आईं
सोमवार शाम आई आंधी में शहर के कई अन्य इलाकों में भी होर्डिंग गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। निगडी के ओटास्किम में भी तूफान की वजह से एक होर्डिंग और एक सिग्नल पोल के गिरने की खबर है। वहीं, रावेत क्षेत्र के मुकाई चौक में ट्रैफिक पुलिस चौकी के पीछे एक पेड़ गिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *