गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गृह मंत्रालय जल्द ही सी ए ए 2019 मोबाइल ऐप शुरू करेगा

नई दिल्ली : केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने कहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सी ए ए) के नियमों के तहत भारत की नागरिकता के लिए आवेदन करने वाले लोगों की सहुलियत के लिए जल्द ही एक मोबाइल ऐप शुरू की जायेगी।
गृह मंत्रालय ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इस अधिनियम के तहत नियमों के बारे में अधिसूचना जारी कर दी गयी है। मंत्रालय ने इसके लिए एक विशेष पोर्टल भी शुरू किया है जिससे कि नागरिकता की शर्तों को पूरा करने वाले लोग अपने आवेदन कर सकें।
मंत्रालय ने कहा है कि लोगों की सहूलियत के लिए सीएए 2019 मोबाइल ऐप भी जल्द ही शुरू की जायेगी जिसके माध्यम से लोग भारत की नागरिकता के लिए आवेदन कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि सरकार ने लोकसभा चुनाव की घोषणा से ठीक पहले सोमवार को देश भर में सीएए लागू करने की घोषणा करते हुए इससे संंबंधित नियमों को सोमवार देर रात अधिसूचित कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *