नई दिल्ली : दोपहिया वाहन बनाने वाली कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने आज ओबीडी2 कम्प्लायन्ट 2023 होंडा लीवो लॉन्च करने की घोषणा की। कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि स्टाइल, आराम और परफोर्मेन्स का बेहतरीन संयोजन यह मोटरसाइकिल 110 सीसी सेगमेन्ट में सबसे स्टाइलिश और अडवान्स्ड कम्यूटर मोटरसाइकिल है जिसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 78500 रुपये है।
यह उपभोक्ताओं के लिए राइडिंग के अनुभव को लगातार बेहतर बनाने और उन्हें मन की शांति प्रदान करने के प्रयासों के तहत लाँच की गयी है। 2015 में अपनी शुरूआत के बाद से लीवो इस कैटेगरी में महत्वाकांक्षी खरीददारों की पसंदीदा मोटरसाइकिल रही है और अब ओबीडी2 नियमों की शुरूआत के साथ इस अपील को नई ऊँचाईयों तक ले जाने की कोशिश की जा रही है। नई लीवो होंडा के आधुनिक एन्हान्स्ड स्मार्ट पावर से युक्त ओबीडी2 कम्प्लायन्ट पीजीएम एफआई इंजन के साथ आती है।
होंडा ने लाँच की नयी मोटरसाइकिल लीवो
