बेंगलुरू : होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड की इकाई और भारत में मोटरसाइकिलों एवं पावर प्रोडक्टों के लिए होंडा की शोध एवं विकास शाखा होंडा आर एंड डी (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड (एचआरआईडी) ने आज यहां अपना नया सोल्युशन आर एंड डी सेंटर शुरू किया।
कंपनी ने यहां जारी बयान में कहा कि होंडा ने 2050 तक अपने सभी उत्पादोें एवं कॉर्पोरेट गतिविधियों में शून्य कार्बन उत्सर्जन हासिल करने का विश्वस्तरीय लक्ष्य रखा है। कंपनी अपने पावर सोर्सेज़ में अपने उत्पादोें की व्यापक रेंज को कार्बन न्युट्रल बनाने के लिए काम कर रही है। मोटरसाइकिल कारोबार की बात करें तो होंडा ने 2040 के दशक तक अपने सभी मोटरसाइकिल उत्पादों में कार्बन न्युट्रेलिटी हासिल करने का लक्ष्य तय किया है।
इस तरह के पर्यावरणी बदलाव के बीच होंडा का मानना है कि उपभोक्ताओं की पसंद बने रहने के लिए कंपनी को इलेक्ट्रिफिकेशन के बदलते रूझानों के अनुसार काम करना होगा साथ ही स्थापित फ्रेमवर्क के बाहर नए मूल्य का निर्माण करना होगा और उपभोक्ताओं के लिए अधिक आकर्षक उत्पादों एवं सेवायें उपलब्ध कराने होंगे।
सोल्युशन आर एंड डी सेंटर में इलेक्ट्रिक वाहनों के तीव्र विकास के लिए आधुनिक मोबिलिटी टेक्नोलॉजीज़ का इस्तेमाल किया जाएगा, साथ ही आर एंड डी कंपनियों की तकनीकों और विचारों को अपनाकर ओपन इनोवेशन्स के ‘सह-निर्माण’ द्वारा सॉफ्टवेयर और कनेक्टेड सर्विसेज़ पर काम किया जाएगा। इसके अलावा अपने भौगोलिक लोकेशन से ‘इकोसिस्टम’1’ का लाभ उठा कर, बेंगलुरू का सोल्युशन आर एंड डी सेंटर नई सेवाओं के विकास हेतु नए विचारों के लिए कंपनियों एवं ऐसे कारोबारों के साथ साझेदारी करेगा जो मौजूदा बिज़नेस एवं उत्पादों के दायरे से आगे बढ़कर दीर्घकालिक परिप्रेक्ष्य पर काम कर सकें।
होंडा का बेंगलुरू में नया आर एंड डी सेंटर
