गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हनी ट्रैप की वारदात का खुलासा : दो गिरफ्तार

अलवर : राजस्थान में अलवर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने हनी ट्रैप की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 जुलाई 2023 को परिवादी ने थाने पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दी कि मेरा भाई हेमंत एमआईए स्थित कम्पनी से डाक्टर को दिखाने की कहकर गया था लेकिन काफी देर होने के बाद भी वापस नहीं आया।

रात 12 बजे हेमन्त के नम्बर से मेरे बडे भाई महावीर के पास वाहटसप कॉल आया जिस पर कोई अज्ञात व्यक्ति हेमन्‍त को अपने कब्जे में बताकर उसे छोडने के 2 लाख रुपये फिरौती मांग रहा था। अपहरणकर्ता ने पहले ऑनलाइन पैसे मांगे इसके बाद कैश लेकर आने को कहा। इस मामले में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान आरम्भ किया गया।
पुलिस की गठित टीम द्वारा त्वरित एंव प्रभावी कार्यवाही करते हुये तकनीकी साधनों की सहायता से जिला सवाईमाघोपुर के बौली थाना क्षेत्र अन्तर्गत सुनसान क्षेत्र से अपहुत को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सूचना के आठ घन्टे में ही सकुशल मुक्त कराया। घटना के मास्टर माइंड सहित कालूराम उर्फ कालो उर्फ समयसिंह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया हैं तथा अपहरण की वारदात में प्रयुक्त कार को बरामद किया हैं। पुलिस ने इस मामले मेंकालूराम उर्फ कालो मीणा निवासी कोडियाई पुलिस थाना बौंली जिला सवाईमाधोपुर तथा समयसिह गुर्जर निवासी थडी पुलिस थाना बौंली को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *