गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ऑनर किलिंग मामला, आरोपी गिरफ्तार

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में अपनी बेटी शिवानी तोमर के कथित प्रेमी राधेश्याम तोमर की हत्या के आरोप में पुलिस ने शिवानी के पिता राजपाल सिंह तोमर सहित चार परिजनों के खिलाफ घटना के तीन सप्ताह बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। इसी से जुड़े शिवानी की हत्या के मामले में उसके पिता को ही आरोपी बनाया गया है।
अम्बाह के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) परमाल सिंह मेहरा ने यहां बतया कि अम्बाह थाना क्षेत्र के बालूपूरागांव निवासी युवक राधेश्याम तोमर और ग्राम रतनवसई की शिवानी तोमर प्रेम प्रसंग के चलते तीन जून को घर से चले गए थे। दोनों के परिजनों ने अम्बाह थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

लेकिन राधेश्याम तोमर के परिजनों ने शिवानी के पिता सहित परिजनों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने लड़की के पिता राजपाल सिंह तोमर को 16 जून को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने दोनों की हत्या करना कबूल कर लिया। साथ ही यह भी बताया कि हत्या के बाद दोनों के शवों को चंबल नदी में बहा दिया है।
पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से चंबल नदी में तीन दिन तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों की तलाश की, लेकिन एक का भी शव नहीं मिला। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज लड़के की हत्या के आरोप में लड़की के पिता राजपाल सिंह तोमर उसके पिता, भाई और बेटे सहित चार पर हत्या का मामला दर्ज कर किया है। जबकि शिवानी की हत्या के मामले में उसके पिता राजपाल को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने राजपाल तोमर, भाई पप्पू और बेटा शिवा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि राजपाल के पिता की गिरफ्तारी अभी नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *