गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मान पंजाब की कानून व्यवस्था को सुधारें

अमृतसर : लक्ष्मीकांता चावला ने शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान से राज्य की कानून व्यवस्था को सुधारने का आग्रह किया है। प्रो. चावला ने कहा कि पंजाब की जनता गैंगस्टरों, गुंडों या समाज विरोधी तत्वों से जो संताप और खतरा महसूस कर रही है जिसे निश्चित तौर पर राज्य के मुख्यमंत्री और पुलिस महानिदेशक भी अवगत होंगे। उन्होंने कहा कि इतनी लूटपाट, गोलीबारी, फिरौती मांगने की घटनाएं होने के बाद भी मुख्यमंत्री शहर में आकर केवल अपने प्रोग्राम करके और कुछ अति विशिष्ट लोगों से मिलकर चले जाते हैं। कभी शहर में बैठ कर उन लोगों की बात नहीं सुनी जो लोग लुटेरों, अपराधियों के सताए हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कितनी भी सुविधाएं जनता को दे, मुफ्त दवाइयां, मुफ्त बिजली दे, लेकिन जब तक लोगों के जानमान और जीवन की संपत्ति की रक्षा नहीं कर सकती सरकार तब तक कभी भी जनता में लोकप्रिय सरकार नहीं हो सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *