गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

डबल इंजन सरकार में विकास के साथ आस्था का सम्मान

देवरिया : योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की डबल इंजन की सरकार विकास के साथ आस्था की पहचान है। योगी ने यहां चीनी मिल मैदान पर नारी बन्दन समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि आज देश विकास पथ पर तेजी से बढ़ रहा है। सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोटी, कपड़ा और मकान बिना किसी भेदभाव के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता को सुलभ हो रहा है। आज सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी ने भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित किया है और यह नए भारत का निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों में जय श्री राम का नारा लगाने पर लाठियां बरसाई जाती थी। आज हम लोग जय श्री राम का नारा लगाने हुए भगवान श्री राम का दर्शन कर रहे हैं और उन पर पुष्प वर्षा करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार के कारण भारत में एक बार फिर से रामराज की स्थापना हुई है और विराट विशाल भव्य राम मंदिर अयोध्या में बना है।
योगी ने कहा कि भाजपा पूरे देश के नागरिकों के बारे में सोचती है और हमारी सरकारें विकास का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी को दे रही है। उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि हमारा एक ही संकल्प होना चाहिए कि 2024 एक बार फिर मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में भारत का सम्मान पहले से काफी बड़ा है और भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में बनाना विकसित भारत का एक संकल्प है।
उन्होंने कहा कि पहले देवरिया और कुशीनगर चीनी के कटोरे के रूप में जाना जाता था लेकिन गैर भाजपा सरकारों यहां की चीनी मिलों को औने-पौने दामों में बेचकर बेचकर यहां की जनता के साथ विश्वासघात किया था जबकि हमारी सरकार ने पूर्वांचल की दो चीनी मिलों बस्ती की मुण्डेरवा और गोरखपुर की पिपराइच चीनी मिलों को चलाने का काम किया है और देवरिया में भी एक चीनी मिल अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो चालू हो जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवरिया जिले में एक चीनी मिल चलाने के लिए धन रखा गया है और जब भी निर्देश मिला यहां एक चीनी मिल चालू हो जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *