गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

उम्मीद है फॉर्म को जारी रख सकूंगा

विशाखापटनम : ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय मैच में रविवार को पांच विकेट चटकाने के बाद कहा कि वह अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि वह इसे जारी रख सकेंगे। स्टार्क ने मैन ऑफ द मैच पुरस्कार लेने के बाद कहा, “पिछले कुछ हफ्तों से मेरी लय अच्छी है। मैं अब अच्छा महसूस कर रहा हूं, उम्मीद है कि मैं अपना यह प्रदर्शन जारी रख सकूंगा।”
स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में आठ ओवर में 53 रन देकर पांच विकेट लिये, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा (13), शुभमन गिल (0) और केएल राहुल (09) का विकेट शामिल रहा। भारतीय सरज़मीन पर अक्टूबर-नवंबर में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप को ध्यान में रखते हुए स्टार्क की यह फॉर्म ऑस्ट्रेलिया के लिये अच्छी खबर है। विश्व कप से पहले भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का आयोजन भी होना है, हालांकि स्टार्क इस साल टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।
स्टार्क ने कहा, “मैं अन्य गेंदबाजों से थोड़ा ज्यादा आक्रामक होने की कोशिश करता हूं, अपना टप्पा थोड़ा आगे रखता हूं। इससे मैं कई बार थोड़ा महंगा साबित हो सकता हूं लेकिन विकेट लेने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं।”
उन्होंने कहा, “कैमरन ग्रीन जैसे किसी व्यक्ति की तुलना में मेरी योजनाएं थोड़ी अलग हैं। मेरी योजना होती है कि मैं स्टंप्स को निशाना बनाऊं और आउट करने के सभी तरीकों को आज़माऊं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *