गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आजमगढ़ में भीषण एक्सीडेंट, दो की मौत

रात भर सड़क पर पड़ा रहा शव; मामले की जांच में जुटी पुलिस
आजमगढ़ :
आजमगढ़ के देवगांव थाना क्षेत्र के विकास खंड पल्हना में देर रात दो व्यक्तियों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। दोनों व्यक्तियों का शव रात भर सड़क के किनारे पड़ा रहा। सुबह आस-पास के लेागों ने जब दोनों शवों को देखा तो दोनों की पहचान कराई गई। मृतकों की पहचान कामेश्वर सिंह (46) पुत्र राम मूरत सिंह और राणा प्रताप सिंह (50) के रूप में हुई। बाइक पर सवार होकर यह दोनो लोग अपने घर के किसी काम से पल्हना ब्लाक रात में गए थे।
देर रात घर लौटते समय बाइक तरवां लालगंज मार्ग पर कन्हैया पासवान के घर के पास दुर्घटना में टकराकर खांई में जा गिरे। पूरी रात यह दोनों लोग वहीं पड़े रहे। सुबह जब लोग टहलने निकले तो देखा कि दो लोग खाईं में गिरे हैं तो इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी जो पुलिस ने दोनों शवों को बाहर निकाला तब पहचान हो पाई।
मामले की जांच कर रही पुलिस
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है कि दोनों लोगों की मौत कैसे हुई। हालांकि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दोनों लोगों का घर आस-पास है। ऐसे में पुलिस कई एंगलों को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोग इस बात के भी कयास लगा रहे हैं कि पेड़ से टकराकर बाइक दुर्घटना हुई या किसी गाड़ी ने टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *