गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राज्यसभा चुनाव 2016 से जुड़ा हॉर्स ट्रेडिंग मामला बंद

रांची : झारखंड में राज्यसभा चुनाव 2016 से जुड़े हॉर्स ट्रेडिंग मामले को बंद कर दिया गया। रांची पुलिस की क्लोजर रिपोर्ट पर शिकायतकर्ता ने कोर्ट में सहमति जताई। इसके बाद कोर्ट ने आज केस बंद करने का आदेश दिया। इस मामले में तत्कालीन एडीजी अनुराग गुप्ता और तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रेस सलाहकार अजय कुमार को इससे बड़ी राहत मिली है।
गृह विभाग के अपर सचिव अविनाश चंद ठाकुर की शिकायत पर रांची के जगन्नाथपुर थाना में मार्च 2018 में तत्कालीन एडीजी अनुराग गुप्ता और प अजय कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी लेकिन रांची पुलिस को दोनो के खिलाफ ठोस साक्ष्य नहीं मिल पाया। जिसके कारण रांची पुलिस ने कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट सौंप कर दोनो को क्लीन चिट दे दी।
ज्ञातव्य है कि झारखंड में 2016 के राज्यसभा चुनाव में भाजपा के मुख्तार अब्बास नकवी और महेश पोद्दार ने जीत दर्ज की थी जबकि गठबंधन से जेएमएम के उम्मीदवार बसंत सोरेन को हार का मुंह देखना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *