गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

होटल में लगी आग, हादसा टला लोग सुरक्षित

उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन में में आज सुबह एक होटल में लगी आग से बड़ा हादसा होते टल गया। होटल में रुके करीब 75 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाल लिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार देवास गेट थाना क्षेत्र में बीती रात्रि में रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक होटल के पांचवें माले पर शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा समय पर आग पर काबू पाया। लगभग 70–75 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में कोई जनहानि नही हुई। बाद में यात्रियों को दूसरी होटल में पहुंचाया गया। घटना के संबंध में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *