गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

होटल संचालक के बेटे की गोली मारकर हत्या

भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड शहर के एक होटल संचालक के पुत्र की आज तडके गोली मारकर हत्या कर दी गयी। होटल संचालक विनोद जैन भाजपा से जुड़े नेता बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार शहर के इटावा रोड स्थित एक होटल में होटल संचालक विनोद जैन का परिवार रहता है। विनोद जैन का 23 वर्षीय पुत्र प्रणाम जैन होटल के एक कमरे में सो रहा था। तडके अज्ञात लोग होटल में घुसे और प्रणाम जैन पर ताबडतोड़ गोलियां चला दी, जिससे प्रणाम जैन की मौके पर ही मौत हो गयी। प्रणाम को पांच गोलियां लगीं हैं।
फायरिंग की आवाज सुनकर होटल कर्मचारी कमरे में पहुंचे, तब तक हमलावर भाग चुका था। पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक असित यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *