गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बारिश में ढहा मकान, 1 की मौत, 1 घायल

अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के गोविंदगढ़ कस्बे के समीपवर्ती नसवारी में तेज बारिश के चलते एक मकान ढ़ह गया, जिससे मकान के भीतर सो रही दो लड़कियां मकान के नीचे दब गई। हादसे की सूचना पर स्थानीय लोगों सहित पूरा गांव मौके पर एकत्रित हो गया और मकान के अंदर दबी लड़कियों को ढूंढने का सिलसिला शुरू हुआ।
मकान के नीचे दबी दो लड़कियों में से एक की आवाज आ रही थी, जिसे लोगों ने आधे घंटे के भीतर बाहर निकाल लिया लेकिन दूसरी लडक़ी 1 घंटे तक मकान के अंदर नहीं मिली 1 घंटे बाद जब लडक़ी मिली तो वह सर में चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पीड़ित साहुन के परिवार में पत्नी सहित पांच लड़कियां तथा दो लडक़े हैं जिनमें से बड़ी लडक़ी नजराना मकान के अंदर सो रही थी।
सरपंच अनवर अजान ने बताया कि गांव में साहुन खान का मकान बीती रात 12 बजे बारिश में गिर गया, मकान में सो रही दो लड़कियां मकान के अंदर दब गई, जिनमें से एक लडक़ी मुस्कान उम्र 15 वर्ष को जिंदा बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरी लडक़ी नजराना उम्र 19 वर्ष मृत पाई गई। रात को पूरे गांव ने मकान के मलबे को जेसीबी की सहायता से हटाकर लड़कियों को निकाला है, मकान के अंदर 6 बकरियां भी जिंदा दब गई।

मकान गिरने के बाद पीड़ित सावन खान को लाखों रुपए का नुकसान हो गया और एक बेटी की भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गोविंदगढ़ पटवारी मौके पर पहुंचा और पीड़ित के नुकसान का मौका पर्चा तैयार किया गया। वहीं उपखंड अधिकारी ने कहा कि घटना बहुत ही दुखद है पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *