गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मकान में विस्फोट : छह घायल, दो गंभीर

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी के फतेहपुर क्षेत्र के एक मकान में हुए विस्फोट में मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें रहने वाले लगभग छह व्यक्ति झुलस कर घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें शिवपुरी जिला चिकित्सालय से ग्वालियर रेफर किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार फतेहपुर क्षेत्र में राघवेंद्र लोधी के घर में कल रात अचानक विस्फोट हो गया और मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया तथा घर के लगभग छह व्यक्ति घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी, पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह भदौरिया पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल निकलवा कर जिला चिकित्सालय भिजवाया।
प्रारंभिक जानकारी में विस्फोट होने का कारण एयर कंडीशनर (एसी) में विस्फोट होना बताया गया है तथा कल उसी इलाके में घरेलू गैस पाइपलाइन में भी कुछ लोगों द्वारा जमीन से आग निकलती देखी गई थी, उसके बारे में भी पता चला है। पुलिस द्वारा सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *