गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कुल्लू में मकान में लगी आग

30 लाख का नुकसान

कुल्लू : हिमाचल प्रदेश में कुल्लू जिला के पिरडी में गुरुवार को एक मकान में आग लगने से 30 लाख की सम्पत्ति का नुकसान हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला पिरडी के समीप का है, जहां मकान में आग लगने से अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू न पा सके। जिसके बाद घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कुछ देर के बाद आग पर काबू पाया। तब तक मकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया था। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार 30 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *