गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पंजाब : मकान में लगी आग

परिवार के तीन सदस्यों की मौत, चार झुलसे

अमृतसर : पंजाब में अमृतसर की रामनगर कालोनी में एक मकान में बुधवार सुबह आग लगने की दुर्घटना में एक परिवार के तीन सदस्यों की जिंदा जलने से मौत हो गयी और चार अन्य झुलस गये। पुलिस और अग्निशमन विभाग के सूत्रों ने बताया कि आग इस्लामाबाद इलाके में रामनगर कालोनी के रोज़ एन्क्लेव में एक मकान में लगी। आग बुझाने नगर निगम के बड़ी गेट फायर स्टेशन से गाड़ी भेजी गई और आग पर काबू पाया गया1 संभवत: शॉर्ट सर्किट से लगी आग तेजी से फैल चुकी थी और उसकी चपेट में दो कमरों में सोये सात लोग आ गये।

तजिंदर सिंह (40), मंदीप कौर (39) और दिलप्रीत सिंह की मौत हो गयी जबकि सहज, दिलवांश, किरन और सुखमन झुलसकर ज़ख्मी हो गये। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमृतसर पश्चिम के विधायक डॉक्टर जसबीर सिंह ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जिला उपायुक्त से बात की है और सरकार की तरफ से पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *