गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आग से 200 घरों की गृहस्थी स्वाहा

सीतापुर : उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के रेउसा क्षेत्र में गुरूवार को खाना बनाते समय लगी आग में करीब 200 घरों का सामान, अनाज और कपड़े आदि जल गए। तहसील प्रशासन में एसडीएम पी एल मौर्या ने बताया कि इन पीड़ित लोगों की आर्थिक क्षति का आकलन किया जा रहा है एवं इन्हें शासन द्वारा अनुमन्य सहायता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त इन सभी को आवासीय सुविधा प्रदान करने के लिए तहसील प्रशासन ने सहायता की है।
इस संबंध में तहसीलदार अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि आज दोपहर खाना बनाते समय नगीना पुरवा में एक घर में आग लग गई। चिंगारी से जिससे तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। नगीना पूर्वा एवं बिलाल पुरवा दोनों पास पास सटे मजरे हैं। इन दोनों मजरों में बहुत तेजी से आग फैल गई और लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया इन सभी के भोजन एवं रहने की व्यवस्था तहसील प्रशासन द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *