प्रयागराज : माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद के शूटर और उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी शूटर गुलाम मोहम्मद के मकान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर से जमींदोज कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि रसूलाबाद स्थित गुलाम के मकान को सोमवार दोपहर पुलिस की मौजूदगी में दो बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। गुलाम का मकान करीब 335 वर्ग मीटर में बना है जिसकी अनुमानित कीमत दो करोड रूपए बतायी गयी है। पुलिस ने गुलाम पर पांच लाख रूपए का इनाम भी घोषित किया है।
उन्होने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में दुकान में कैप लगाकर वह खडा था। उसने दुकान से निकल कर उमेश पर फायर किया था। पहला फायर विजय उर्फ उसमान ने किया था। इस मामले में अतीक अहमद का बेटा असद, गुलाम मुस्लिम गुड्डू साबिर और अरमान अभी फरार चल रहे हैं। सभी पर पांच-पांच लाख रूपए का इनाम घोषित किया है।
गुलाम के भाई ने राहिल हसन का कहना है कि यह उनका पुश्तैनी मकान है और वे इसका बिजली आदि का बिल भरते हैं तब यह अवैध कैसे हो गया। पीडीए कह रहा है कि उसका नक्शा पास नहीं है और यह अवैध है। उसने जो कुछ भी किया वह गलत है। इस मकान में उसकी कोई भी हिस्सेदारी नहीं है। उसका पूरा हिस्सा पहले ही बिक चुका था और वह जबरदस्ती एक मकान मे रहता था।
उन्होने कहा कि सरकार जो भी कर रही है सही कर रही है। अगर वह मुठभेड में मारा जाता है तो वह भाई का शव लेने नहीं आएंगी।हम लोग इतने सालों से रह है । उन्होने कहा कि कि उसने कभी भाई का होने का रिश्ता नहीं निभाया। इस मामले में उससे हमारा कोई लेना देना नहीं है। यदि उसकी पुलिस के साथ मुठभेड में मौत होगी तो हम उसके शव को नहीं लेंगे।
शूटर गुलाम मोहम्मद के मकान जमींदोज
