गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एचआरटीसी को चार दिन में दो करोड़ का नुकसान

शिमला : हिमाचल प्रदेश में हिमपात के कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की सेवाएं प्रभावित होने से निगम को गत चार दिनों के भीतर दो करोड़ का नुकसान हो चुका है। एचआरटीसी की एक दिन की औसत कमाई करीब दो करोड़ रुपये है। चार दिन में निगम को करीब आठ करोड़ कमाई होनी थी लेकिन सभी रूट संचालित न होने के कारण छह करोड़ ही कमाई हो सकी है। शिमला, कुल्लू, मंडी, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिले में निगम के रूट सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। सोमवार को निगम के 280 रूटों पर बस सेवा प्रभावित रही। अकेले शिमला मंडल के तहत 181 रूटों पर बसें रवाना नहीं हो पाई। सड़कें बंद होने के कारण शिमला मंडल की 29 बसें अब तक मुख्यालय नहीं लौट पाई हैं। हालांकि मंगलवार से मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है जिसके चलते अगले दो दिनों में बस सेवाएं सुचारू होने की उम्मीद है।
लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ कार्यालय में प्रतिदिन सड़क को बहाल किए जाने की बैठकें हो रही हैं। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ अजय गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में बर्फबारी के चलते बंद सड़कों को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है। प्रतिदिन फील्ड अधिकारियों से रिपोर्ट ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *