गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हंदवाड़ा में भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद

श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों ने हंदवाड़ा उप जिले में भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि विश्वसनीय सूचना के आधार पर यह बरामदगी की गई, इसके बाद पुलिस और सेना ने हफरूदा जंगल में एक संयुक्त अभियान शुरू किया। पुलिस बयान में कहा गया है कि तलाशी के दौरान, 7.62 मिमी के 720 राउंड , आरपीजी के 5 राउंड, आरपीजी के 9 बूस्टर ट्यूब और 10 यूबीजीएल ग्रेनेड सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया। गोला बारूद को पर्याप्त पैकेजिंग के साथ एक वन क्षेत्र में छुपाया गया था। पुलिस ने कहा कि इस बरामदगी के तुरंत बाद सेना और पुलिस के हफरुदा कंपनी ऑपरेटिंग बेस (सीओबी) द्वारा हफरुदा के सामान्य क्षेत्र में हथियारों या गोला-बारूद के किसी भी ठिकाने के लिए वन क्षेत्र में गहन तलाशी शुरू की गई।
जांगिड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *