गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बोलेरो गाड़ी से भारी मात्रा में बम पटाखे बरामद

जींद : हरियाणा के जींद जिले के डिटेक्टिव स्टाफ ने रघुवीर स्वरूप कॉलोनी में बम पटाखों से भरी बोलेरो गाड़ी को काबू किया है। बम पटाखों को चोरी छिपे दिवाली पर बेचने के लिए लाया गया था। शहर थाना पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। डिटेक्टिव स्टाफ को सूचना मिली थी कि जगदम्बा स्टील फर्नीचर का संचालक सुनील कुमार के मकान के पास बम पटाखों से भरी हुई बुलेरो गाड़ी खड़ी हुई है जिसके आधार पर डिटेक्टिव स्टाफ ने अग्निशमन विभाग के असिस्टेंट फायर स्टेशन ऑफिसर सुनील के साथ छापेमारी की तो सुनील के मकान के बाहर बोलेरो गाड़ी खड़ी मिली, जिसकी ड्राइवर सीट पर रघुवीर कालोनी निवासी सुनील कुमार बैठा हुआ था।
पुलिसकर्मियों ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में बम पटाखे बरामद हुए। गाड़ी में सवार सुनील बम पटाखों से संबंधित लाइसेंस और दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया, जिस पर पुलिस ने गाड़ी तथा पटाखों को कब्जे में ले लिया। डिटेक्टिव स्टाफ के हवलदार की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने सुनील कुमार के खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई थी। पटाखों को बेचने के लिए लाया गया था। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *