गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मैक्सिको में 53 बैग में इंसानों के टुकड़े मिले

एक महीने पहले मुंह में इंसानी खोपड़ी ले जाता दिखा था कुत्ता, फिर शुरू हुई जांच
मैक्सिको सिटी :
मैक्सिको में एक बार फिर रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। एक कुत्ते को सड़क पर इंसान का कटा हुआ हाथ लेकर दौड़ते देखा गया। एक महीने में यह तीसरी बार है, जब कुत्तों को मानव शरीर के अंगों के साथ घूमते हुए देखा गया। पुलिस का कहना है इन सभी मामलों के पीछे ड्रग माफिया का हाथ है। इससे पहले अक्टूबर के अंत में एक कुत्ते को इंसान का कटा सिर मुंह में दबाकर भागते हुए देखा गया था। जब पुलिस ने मामले की जांच की तो अधिकारियों को मानव शरीर के टुकड़ों के साथ 53 बैग मिले। हालांकि लाशों की पहचान करने में पुलिस असफल रही।
क्या है पूरा मामला?
मैक्सिको के जाकाटेकस शहर में सबसे पहले 27-28 अक्टूबर को शहर के लोगों ने एक कुत्ते को इंसान का कटा सिर मुंह में लिए हुए घूमते देखा। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुत्ते के मुंह से सिर को निकाला और आगे की जांच शुरू की।
मर्डर वाली जगह से कुत्ते ने उठाई खोपड़ी
पुलिस ने जब मामले की जांच कि तो पता चला कि इस पूरे मामले के पीछे ड्रग माफिया का हाथ है। एक व्यक्ति का मर्डर करके उसकी लाश को ्रञ्जरू के पास छोड़ दिया गया। वहां पर धमकी भरा लेटर भी मिला। इसमें बड़े अक्षरों में लिखा था कि अगला सिर तुम्हारा होगा। इसी ्रञ्जरू के पास से कुत्ते ने खोपड़ी उठाई और उसे खाने के लिए सुनसान जगह ढूंढने लगा। पुलिस के मुताबिक ड्रग तस्करों के बीच लगातार गैंगवार हो रही है। इसी के चलते शहर में कई मर्डर हो रहे हैं।
जनवरी से अब तक 3000 लोग लापता
मैक्सिको में हाल के महीनों में ड्रग्स गिरोहों की हिंसा में लगभग 300 लोग मारे जा चुके हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक मैक्सिको के उत्तर-मध्य राज्य गुआनाजुआतो में जनवरी से सितंबर तक 2,400 से ज्यादा मर्डर हुए। इसी दौरान लगभग 3,000 लोग लापता हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *