नरसिंहपुर : मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र के सोजनी गांव में एक महिला की गला दबा कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि जिले के गोटेगांव के सोजनी गांव के निवासी सोनू ठाकुर का किसी बात को लेकर पत्नी रचना ठाकुर (30) से कल विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतका का आज पोस्टमार्टम कराया गया है।
