शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आज एक व्यक्ति ने घरेलु कलह के चलते एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार फिजिकल कॉलेज थाना अंतर्गत इंदिरा कॉलोनी में पप्पू बाथम ने घरेलु कलह के चलते घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि मृतक की पत्नी किसी से मोबाइल फोन पर बात करती थी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता रहता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी तरह देहात थाना क्षेत्र में सुभाष चौक के पास से हरीश चंद्र राव का शव बरामद हुआ है। बताया कि वह अशोकनगर जिले के ईसागढ़ कस्बे का रहने वाला बताया गया है तथा कुछ दिनों से वह अपनी बहन के यहां आकर रह रहा था।
