कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले के कोडरमा थाना अंतर्गत दूघीमाटी इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला काटकर कर हत्या कर दी है।
बताया जाता है कि पूर्णानगर निवासी भीम पंडित वर्तमान में दूधीमाटी कोल टैक्स के पास घर बना कर रहा था। पति एवं पत्नी के बीच में अक्सर झगड़ा होते रहता था। झगड़ा के बाद महिला अपने मायके चली गई थी। महिला बुधवार की सुब ट्रेन से कोडरमा पहुंची और अपने घर गयी जहां झगड़ा होने के बाद पति ने पत्नी सुनीता की तेज हथियार से गला काट कर हत्या कर दी।
मामले की सूचना कोडरमा पुलिस को मिलने के बाद कोडरमा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवीण पुष्कर एवं थाना प्रभारी द्वारिका राम दल बल के साथ पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
पति ने पत्नी की गला काटकर हत्या की
