गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पति ने की पत्नी की पत्थर पटक कर हत्या

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत ग्राम खजरी में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी की पत्थर पटक कर हत्या कर दी है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के देहात थाना अंतर्गत ग्राम खजरी में कमलाबाई (45) का किसी बात को लेकर अपने पति प्रेम लाल बंसल से विवाद हो गया। इस पर कल रात्रि पति प्रेमलाल द्वारा पत्नी को पत्थर पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे इलाज हेतु दमोह के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे जबलपुर रेफर किया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *