गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के न्यू टाउन क्षेत्र के चंद्राणी इलाके में स्थित अपने आवास में सोमवार को एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के बाद थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी अजय घोष घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सीधे नारायणपुर थाने पहुंचा और अपना अपराध कबूल कर लिया। इसके अलावा आरोपी ने अपने हथियार और दो गोलियां भी पुलिस के हवाले की दीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी की पत्नी को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *