मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के बानमोर थाना क्षेत्र में आज अचानक एक झोपड़ी में आग लगने के कारण लगभग एक दर्जन बकरियों की जलकर मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना बानमोर के चक पहाड़ी कालोनी की है, जहां एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। पहले वहां के लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग के विकराल रूप को देखते हुए तत्काल दमकल विभाग को सूचना की गयी, तब कहीं दमकल दस्ते ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक झोपड़ी में बंधी लगभग एक दर्जन बकरियों की जलकर मौत हो गई। आग लगने का कारण बिजली के शॉर्ट सर्किट को बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
