गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हैदराबाद मेयर विजयलक्ष्मी ने कांग्रेस की सदस्यता ली

हैदराबाद : तेलंगाना में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भारत राष्ट्र समिति को उस समय तगड़ा झटका लगा जब हैदराबाद की महापौर (मेयर) गडवाल विजयलक्ष्मी ने शनिवार को आधिकारिक तौर पर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विजयलक्ष्मी ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी दीपा दासमुशी और मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुयीं।
रेड्डी ने इस अवसर पर श्री विजयलक्ष्मी को औपचारिक रूप से अंगवस्त्र (दुपट्टा) ओढाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सुश्री विजयलक्ष्मी के साथ-साथ उनके भाई श्री वेंकट भी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुये। गौरतलब है कि श्री वेंकट ने हाल ही में बीआरएस पार्टी छोड़ने की घोषणा की थी। जिसके बाद, वह अपनी बहन के साथ आज कांग्रेस में शामिल हो गये।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक सुश्री विजयलक्ष्मी के पिता एवं बीआरएस महासचिव के. केशव राव, घनपुर के विधायक कादियाम श्रीहरि और उनकी पुत्री काव्या की भी दो-तीन दिनों में कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की संभावना जतायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *