गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हाइड्रा ने कार को मारी टक्कर, पांच लोग घायल

जींद : हरियाणा के जींद जिले में जैजैवंती के निकट तेज रफ्तार हाइड्रा ने कार को टक्कर मार दी जिससे कार सवार पांच लोग घायल हो गए। जुलाना थाना पुलिस ने कार चालक की शिकायत पर हाइड्रा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रेम नगर भिवानी निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त की गाड़ी लेकर अपने भाई सुभाष दोस्त विनोद पत्नी सीमा बेटी भूवी को लेकर गांव रामकली रिश्तेदारी मे जा रहे थे।
गांव जैजैवंती के निकट तेज रफ्तार हाइड्रा ने उनकी कार को टक्कर मार दी, जिसमें कार मे सवार पांचों लोगों का चोटें आईं। घटना को अंजाम देकर हाइड्रा चालक मौके से फरार हो गया। जुलाना थाना पुलिस ने घायल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *