गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जांच रिपोर्ट का मुझे बेसब्री से इंतजार : ब्रजभूषण

गोण्डा। यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती संघ के निवर्तमान अध्यक्ष और कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को कहा कि पहलवानो की तरह उन्हे भी दिल्ली पुलिस की जांच रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार है। नंदनीनगर महाविद्यालय परिसर में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुये उन्होने कहा कि पहलवानों के आरोपों की जांच दिल्ली पुलिस कर रही है। इस मामले में यदि आरोप सिद्ध हुये तो फांसी पर लटकने को तैयार हूं। वे अपने इस ऐलान पर अभी भी तैयार है। उन्होंने कहा कि पहलवानों द्वारा बार बार मांगे बदली जा रही है। उन्होंने कहा “ फलाने क्या पंचायत कर रहे है, फलाने क्या कह रहे है,क्या कह रहे है इससे मुझे कोई लेना देना नहीं है। और न ही कुछ होने वाला है।” ब्रजभूषण ने कहा कि पुलिस की जांच रिपोर्ट का इंतजार है जो रिपोर्ट में आयेगा और न्यायालय मुझे जो रास्ता दिखायेगा उसी रास्ते में चलूंगा। मुझसे कोई सवाल न कीजिये जांच रिपोर्ट का इंतजार कीजिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *