गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मैंने पीएफआई का कभी समर्थन नहीं किया

भोपाल : दिग्विजय सिंह ने आज कहा कि उन्होंने कट्टरपंथी संगठन पीएफआई का समर्थन कभी नहीं किया है। राज्यसभा सांसद सिंह ने सोशल साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा है, ‘कुछ मीडिया संगठनों द्वारा पूछे गए सवाल पर मेरे जवाब को गलत तरीके से कोट किया जा रहा है, जो कि मैंने नहीं कहा है। सांप्रदायिकता भड़काने वाले संगठन पीएफआई का मैंने कभी समर्थन नहीं किया है। मैं धर्म के नाम से सांप्रदायिकता फैलाने वाले व्यक्ति/संगठन के खिलाफ हूं और सदैव रहूंगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *