गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

समुद्र में फंसे 3 लोगों को आईसीजी ने बचाया

चेन्नई : भारतीय तट रक्षकों (आईसीजी) ने एक जोखिम भरे काम को बहादुरी से अंजाम देते हुए तमिलनाडु के कुड्डालोर तट से लगभग 30 समुद्री मील दूर स्थित फ्लोटिंग प्रोडक्शन यूनिट (एफपीयू) तहारा में फंसे हुए तीन लोगों को उन्नत हल्के हेलीकाप्टर (एएलएच) की मदद से सुरक्षित बचा लिया। एफपीयू चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’ के ठीक बीच रास्ते में स्थित है। मैंडूस के शुक्रवार को आधी रात को पुड्डुचेरी और श्रीहरिकोटा के बीच तट से टकराने या पार करने की उम्मीद है।
बुधवार रात तटरक्षक बल को एफपीयू तहारा में फंसे कर्मियों के बारे में हाइड्रोकार्बन महानिदेशक के कार्यालय से सूचना मिली और आपातकालीन निकासी के लिए अनुरोध किया गया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि चक्रवात के प्रकोप के बावजूद तटरक्षक बल एएलएच ने आज सुबह सूर्योदय के समय उड़ान भरी और तीन कीमती जिंदगियों को बचाते हुए स्थिति का मुकाबला किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *