गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड नयी बीमा योजनाएं

नई दिल्ली : देश में निजी क्षेत्र की अग्रणी गैर-जीवन बीमा कंपनी आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने 14 नए और पूर्व से बेहतर बीमा शुरू की है। जिसमें स्वास्थ्य, कॉर्पोरेट और मोटर वाहन क्षेत्र में ग्राहकों की आवश्यकता के अनुसार कंपनी ने नवीनतम श्रृंखला को स्थापित करते हुए इन बीमा को पेश किया। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने गुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ग्राहकों के बदलते व्यवहार और नए तकनीकी समाधानों और अवसरों से प्रेरित मूल विचार को ध्यान में रखते हुए यह घोषणा की गयी है। कुछ नया करना कंपनी के डीएनए का हिस्सा है।
कंपनी की योजनाओं में बीफिट बीमा अस्पताल में भर्ती न होने और छोटे इलाजों के लिए काम आएगा जबकि पेयू मोटर बीमा में उतना ही प्रीमियम देना होगा जितना ग्राहक ने वाहन का इस्तेमाल किया है और इसके अलावा अच्छी तरह वाहन चलाने वाले चालकों के लिए कम प्रीमियम देने की बीमा योजना भी है। कॉर्पोरेट क्षेत्र में साइबर अटैक को लेकर भी कंपनी ने बीमा उपलब्ध कराया है।
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड ने स्वास्थ्य क्षेत्र में गोल्डेन शील्ड, हेल्थ एडवांटेज, बीफिट और व्यापक स्वास्थ्य बीमा (सीएचआई) एवं हेल्थ बूस्टर बीमाओं की शुरुआत की है जबकि मोटर वाहन क्षेत्र के लिए मोटर फ्लोटर बीमा, टेलीमैटिक्स ऐड-ऑन, पे-ऐज-यू-यूज प्लान (पेयू), आपातकालीन चिकित्सा व्यय कवर और समान मासिक किस्त (ईएमआई) प्रोटेक्ट को पेश किया गया है। कंपनी ने कॉर्पोरेट जगत के लिए क्लब रॉयल होम इंश्योरेंस, वोयाजर यात्रा बीमा, लाबिलिटि फ्लोटर, ड्रोन बीमा और रिटेल साइबर लायबिलिटि बीमा लाई है।
कंपनी के हेल्थ एजेंसी के प्रमुख विवेक श्रीवास्तव ने कहा कि छोटे उपचारों और अस्पताल में भर्ती न होने की स्थिति बीफिट ग्राहकों को बड़ा लाभ पहुंचाएगा। यह कैशलेस ओपीडी पॉलिसी के रूप में अपनी तरह का पहली पहल है। यह खांसी, जुकाम यह मामूली चोटों जैसी सामान्य बीमारियों को कवर करता है। मरीज इसमें अस्पताल या क्लिनिक जाकर उपचार करा सकता है जिसमें उसे कोई राशि नहीं देनी होगी। इसके बाद एक घंटे के अंदर दवाइयां मरीज के पास पहुंचा दी जाएगी। उन्होंने कहा, “बीफिट को शुरुआत में 20 स्थानाें पर शुरू किया गया था जिसका दायर बढ़कर अब 50 स्थानों पर पहुंच गया है। भविष्य में इसे तेजी से बढ़ाने की योजना पर काम किया जा रहा है।”
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के अंडरराइटिंग लायबिलिटी के सहयोगी उपाध्यक्ष ने कहा कि रिटेल साइबर लायबिलिटी बीमा धारकों और उनके परिवारों को ऐसे किसी भी साइबर धोखाधड़ी या डिजिटल जोखिम से सुरक्षा प्रदान करता है जिसके परिणामस्वरूप उन्हें वित्तीय या उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचता है।
उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष देश में साइबर अपराध के तकरीबन 55,000 मामले सामने आए हैं और सालाना यह 10 प्रतिशत की वृद्धि से बढ़ रहे हैं। अनुमान है कि यह वह मामले हैं जो दर्ज हुए जो कुल अपराधों के एक-तिहाई हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि आईसीआईसीआई लोम्बार्ड 31 मार्च 2022 तक 2.93 करोड़ पॉलिसी जारी कर चुकी है, जिसमें 23 लाख दावों का निपटारा किया गया है। कंपनी की 283 शाखाएं हैं जिसमें 11,085 कर्मचारी काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *