श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को एक अत्याधुनिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) का पता लगाकर उसे निष्क्रिय कर दिया। शोपियां के एक सुरक्षा अधिकारी ने यह जानकारी दी। सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में आईईडी की खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने शोपियां के शिरमल इलाके को घेर लिया। बाद में बम निरोधक दस्ते को बुलाकर आईईडी को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि एक पखवाड़े में शोपियां जिले में यह दूसरा आईईडी है, जिसे निष्क्रिय किया गया। इससे पहले 25 नवंबर की शाम को इमाम साहब शोपियां में पुलिस और सेना के 44 आरआर के एक संयुक्त बल द्वारा एक आईईडी जब्त किया गया था, जिसे एक बस के अंदर कुकर में रखा गया था। जानकारी मिलने के तुरंत बाद, आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया था।
शाेपियां में आईईडी बरामद
