गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कमलनाथ आए तो कई योजनाए बंद कर देंगे

बैतूल : शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार आती है तो कमलनाथ खाली खजाने का बहाना बनाकर हाथ खडे कर देते है। चौहान बैतूल जिले के मुलताई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी चन्द्रशेखर देशमुख के पक्ष में हाईस्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कमलनाथ ने तीर्थ दर्शन यात्रा बंद कर दी थी, अगर दोबार उन्हें मौका मिला तो ना लाडली रहेगी ना बहना योजना रहेगी। चौहान ने मॉ ताप्ती के मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री ने सभा में कहा कि सभी की सहमति से मुलताई को जिला बनाने के पक्ष में है। इस बार का चुनाव हम अकेले नही लडेगें, जनता हमारे पक्ष में लडेगी। बच्चो के भविष्य और प्रदेश के कल्याण के लिए भाजपा को चुनना जरूरी है। लाडली बहना योजना दुनिया की सबसे बडी योजना है। सरकार पर 15 हजार करोड प्रतिमाह का आर्थिक बोझ होने के बावजूद बहनों को मजबूत बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्व है। क्योकि हम सरकार नही परिवार चलाते है। भाजपा सरकार ने निकाय चुनावों में महिलाओं के नेतृत्व को निखारने के लिए आरक्षण की व्यवस्था करी है।
मुख्यमंत्री ने मुलताई में ताप्ती लोक बनाने की बात कही तो सभा स्थल पर मॉ ताप्ती के जयकारे गूंजने लगें। सभा को सांसद डी.डी.उइके ने संबोधित कर किया। सभा मंच पर मुलताई विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख, बैतूल विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *